फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर ली जान: चार दिन पहले डिलीवरी बॉय का किया अपहरण, फिर हत्या करके शव फेंका

Mon, 27 Jan 2025 10:42 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव का मामला है। अपहरण के कई घंटे बाद हत्या की गई है। मृतक के चेहरे पर गोलियां मारी गई थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव से गायब डिलीवरी बॉय की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले आरोपी डिलीवरी बॉय को लेकर मेरठ तक गए थे। उसके बाद गांव के बाहर हत्या कर शव सीवर टैंक में फेंक दिया था। चार दिन बाद युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अवैध संबंध में बाधक बनने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या की गई। 

विज्ञापन


23 जनवरी की रात कुरैब गांव निवासी मोनेंद्र उर्फ मोनू का गांव के बाहर से स्कॉर्पियो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपहरण के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। मोनू एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। उसकी बाइक और टिफिन गांव के बाहर मिले थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन मोनू का पता नहीं लगा सकी।

रविवार सुबह गांव के बाहर बीरमपुर व नगला हांडा गांव के बीच की चकरोड पर स्थित सीवर टैंक में शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती हैं। आरोपी मोनू को कार में लेकर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन पुलिस पता नहीं लगा सकी। आरोपियों ने हत्या कर दी। 

आरोप है कि शव पानी में मिला हैं, लेकिन शव गला और फूला नहीं है। ऐसे में आशंका है कि हत्या हाल ही में की गई हैं। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। बाद में उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में कुरैब निवासी अंकित व प्रिंस और मेरठ के कुटि निवासी जतिन को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध में बाधक बनने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए अंकित ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया हैं। 
विज्ञापन

करीब सात घंटे बाद की थी हत्या
जांच में पता चला है कि आरोपी मृतक को लेकर मेरठ, हापुड़ तक गए थे। इस बीच सभी ने मिलकर खाना भी खाया था। देर रात करीब तीन बजे गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को सीवर टैंक में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होना आया हैं। मृतक के चेहरे पर दो गोली मारी गईं। पुलिस हत्या में शामिल चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें