फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगा गया: तीन बच्चों की मां के साथ लिवइन में रहा, 5.20 लाख रुपये भी गए; राज खुलने पर पहुंचा थाने

Fri, 23 May 2025 06:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में  एक युवक के साथ शादी का झांसा देकर 5.20 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
woman crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथीन थाना क्षेत्र के स्वामिका गांव में शादी कराने का झांसा देकर युवक से पांच लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को शादी के लिए पहले मथुरा बुलाया गया। वहां पहुंचने पर शादी टालने की बात कही गई। इसके बाद सहमति संबंध के कागजात बनवाकर उसके साथ भेज दिया गया। बाद में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के खुलासे के बाद गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में 10 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


स्वामिका गांव निवासी प्रवीण (30) ने बताया कि पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर उसके पिता से संपर्क किया था। आरोपी ने कहा कि वह गरीब परिवार की लड़की से शादी करवा देगा, लेकिन दोनों पक्षों के खर्चे प्रवीण को ही उठाने होंगे। प्रवीण के मुताबिक, कुछ दिन बाद पलवल निवासी महिला के घर बुलाया गया। वहां लड़की के कथित रिश्तेदारों से मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने लड़की के माता-पिता नहीं होने की बात कही और शादी का कुल खर्च पांच लाख बीस हजार रुपये बताया। 
अगले ही दिन आरोपी पड़ोसी आया और पांच लाख रुपये नकद ले गया। जब शादी की तारीख की बात आई तो आरोपियों ने कोई शुभ मुहूर्त न होने का बहाना बनाया। इसके बावजूद 28 अप्रैल को प्रवीण के परिवार को मथुरा बुलाया गया। वहां शादी टालने की बात कहकर एक युवती को सहमति संबंध के कागजों के साथ उनके साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन


पंचायत के बाद भी नहीं मिली रकम
कुछ दिनों बाद महिला ने खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। उसे बहला-फुसलाकर भेजा गया था और वह फरीदाबाद की रहने वाली है। घटना के बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। इस धोखाधड़ी से आहत होकर पीड़ित के पिता गंभीर रूप से बीमार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें