फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, नशे की हालत में की वारदात, गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 05:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अदालती सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीरी गेट इलाके में दो युवकों ने खेल-खेल में साथ काम करने वाले युवक के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जली हुई हालत में उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित अदालती सिंह (35) के शरीर के बीच का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विवेक और गोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोरी गेट स्थित खोया मंडी में काम करते हैं और घटना के समय नशे में थे। पीड़ित और आरोपी तीनों कानपुर और आसपास के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित अदालती 14 साल से और दोनों आरोपी 8-10 साल से मंडी में काम कर रहे हैं। तीनों दुकान पर काम करने के बाद वहीं सो जाते थे। शुक्रवार रात तीनों ने शराब पी रखी थी। अदालती मंडी के एक बेंच पर लेटा था। विवेक और गोपी खेल दिखाने की बात कहकर प्लास्टिक की बोतल में भरे पेट्रोल को अदालती के अंडरवियर और सीने पर डाल दिया। अदालती कुछ समझ पाता, इससे पूर्व गोपी ने माचिस की तिल्ली जलाकर उस पर फेंक दिया।

अदालती के चीखने चिल्लाने पर गोलू नाम के युवक ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन कोई भी उसे अस्पताल नहीं ले गया। सुबह में अदालती ने सोनिया विहार में रहने वाले अपने भाई अजय से संपर्क किया। उसने अदालती को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। अजय के मुताबिक, गोपी और विवेक ने अदालती को इलाज के लिए छह सौ रुपये दिए और पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें