फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर बताकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, टेंट हाउस मालिक सहित दो गिरफ्तार

Sat, 05 Jan 2019 04:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पहाड़गंज इलाके में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खडे़ लोगों में से कोई उसे बचाने नहीं आया। यह घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने इस मामले में टेंट हाउस चलाने वाले रोहित कुमार और उसके नौकर सोनू राय को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना गली नंबर-1 मोतिया खान में रोहित टेंट हाउस के सामने हुई। यह पहाड़गंज थाने से कुछ दूरी पर है। रोहित के यहां कई युवक काम करते हैं। बुधवार को रोहित व उसका नौकर सोनू टेंट हाउस में ही मौजूद थे। रात करीब 11 बजे शिब्बू नाम का युवक वहां टहलता हुआ पहुंचा। दोनों ने शिब्बू पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। लोग मूक दर्शक बने रहे, लेकिन किसी ने शिब्बू को बचाने की कोशिश नहीं की। 

सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। घायल शिब्बू को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना पहाड़गंज थाने को दी। आरोपियों का कहना था कि शिब्बू उनकी दुकान में चोरी करने घुसा था। पकड़े जाने पर गुस्से में उसकी पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें