फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक ने मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से कूदकर जान दी, जानें वजह 

Tue, 15 Oct 2019 05:47 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कर्ज से परेशान युवक ने पूर्वी उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से सड़क पर कूदकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट और आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक ने पूर्वी उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन की रेलिंग से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने उसे माता चनन देवी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट और आधार कार्ड से उसकी पहचान 40 वर्षीय राजीव, निवासी जेजे काॅलोनी हस्ताल रोड, उत्तम नगर के रूप में हुई। सुसाइड नोट में युवक ने कर्ज से परेशान होकर  आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें