फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दोस्त को बचाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ी के सीतापुरी में वारदात बीच-बचाव के दौरान किया हमला, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके के सीतापुरी में दोस्त के साथ हो रही मारपीट में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय रोशन कुमार ढिचाऊं एन्क्लेव में परिवार के साथ रहते हैं और पेशे से मैकेनिक हैं। रोशन ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की रात वह अपने दोस्त विशाल से मिलने सीतापुरी गए थे। रात करीब 11 बजे वह विशाल और उसकी मां से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पनवाड़ी अपने भाई अभिषेक के साथ वहां पहुंचा और बातचीत के बहाने विशाल को पास के चौराहे की ओर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां दोनों ने विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोस्त को बचाने के लिए रोशन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर रोशन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल रोशन को विशाल ने इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें