फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: गोविंदपुरी में मामूली बात पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

Mon, 17 Aug 2026 10:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें मामूली कहासुनी के चलते एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पीड़ित को जांघ में चाकू लगे थे, लेकिन वह अस्पताल जाने के बजाय अपने घर चला गया, जहां अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान, आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद, घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय वह अपने घर चला गया। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें