फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Delhi: दरियागंज में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, बेघरों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 09 Aug 2022 02:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मरने वाला युवक दिल्ली गेट के पास ही फुटपाथ पर रहता था। वह कूड़ा बीनने का काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। करीब 23 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि युवक को चाकू मारने वाले भी बेघर है। किसी बात पर उनका युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2.00 बजे पुलिस को खबर मिली कि दरियागंज इलाके दिल्ली गेट की लाल बत्ती पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मरने वाला युवक दिल्ली गेट के पास ही फुटपाथ पर रहता था। वह कूड़ा बीनने का काम करता था। सोमवार को उसके साथ ही रहने वाले दो अन्य युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें