फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Noida: नोएडा में मीट की दुकान पर आपस में भिड़े दो ग्राहक, एक ने चाकू मारकर की दूसरे की हत्या

Thu, 14 Nov 2024 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में मीट की दुकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-117 में मीट की दुकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था और नोएडा में किराये पर रहता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है और घटना शामिल आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें