फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटर्न लेने से मना करने पर युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को मारा थप्पड़, फाड़ी वर्दी

Fri, 21 Aug 2020 06:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

रंजीत नगर इलाके में यूटर्न लेने से मना करने पर एक बाइक सवार युवक ने यातायात पुलिस के सिपाही की पिटाई कर दी और मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। युवक के साथ एक महिला भी मौजूद थी, जिसने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस का सिपाही श्याम सिंह (32) पटेल नगर ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। 18 अगस्त को उसकी ड्यूटी पटेल नगर में मेट्रो पीलर नंबर 210 के पास थी। एक बाइक सवार शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास से आया और चौक के पास अपनी बाइक को यूटर्र्न करने लगा। वहां से यूटर्न करने की मनाही है। सिपाही श्याम सिंह ने बाइक सवार युवक को ऐसा करने से मना किया। 

रोके जाने से नाराज युवक और बाइक पर बैठी महिला सिपाही के पास आई। युवक सिपाही के साथ गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। जबकि महिला सिपाही को थप्पड़ मारकर उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही ने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों के मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाइक के नंबर के जरिए चालक की पहचान शादीपुर निवासी हरमीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी के घर पर दबिश दी। जहां से दोनों फरार थे। महिला की पहचान अमरजीत कौर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें