फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल

Tue, 03 Dec 2024 10:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में युवक की हत्या के बाद अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मृतक पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी विवाद की चलते वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी इलाके में झगड़े के दौरान पंकज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात घर के पास उसका तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। आरोपी पड़ोस के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पूरी दिल्ली में जगल राज: केजरीवाल
इससे पहले नारायणा में  बीते शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आप प्रमुख सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जंगलराज चल रहा है। पूरी दिल्ली में दहशत का माहौल है, लेकिन दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग पूरी तरह से असुरक्षित हो गए हैं। लोगों की रक्षा करने के लिए कोई नहीं बचा है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वो कहां जाएं। गैंगस्टर्स के नाम सबको पता हैं कि कौन गैंगस्टर्स हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें