फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Encounter: मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, कई वारदातों में पुलिस को थी तलाश

Tue, 03 Dec 2024 09:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। टीम ने लूट, चोरी और स्नैचिंग के अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इन अपराधियों की गुप्त सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए पालम विहार और सीआईए 31 की टीम ने लूट, चोरी और स्नैचिंग के अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना थी कि दोनों अपराधी होंडा सिटी कार से धर्म कॉलोनी के पास 65 फुटा रोड से गुजरेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात 12 के आसपास नाकाबंदी करके कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर दोनों गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम से बचने के लिए आरोपियों ने गोली चलाई।

जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उनके पैर में लगी। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान रंजीत सोनी निवासी संगम विहार दिल्ली और तंजीर आलम निवासी बेगूसराय बिहार के रूप में की है। जिन पर लूट और स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। राजेंद्रपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने वह पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के साथ ही स्वस्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें