फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से खुश नहीं था पति: मायके से संग चलने से मना किया तो मार दी गोली, युवक बोला- वो बनाती है वीडियो और...

Mon, 01 May 2023 07:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवक महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत नगर क्षेत्र स्थित मायके से साथ चलने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ पर लगी। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी सुहैल कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

29 अप्रैल की रात पुलिस को भारत नगर इलाके में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पति उसके घर आया था और वह इस बात से नाराज था कि शादी के तीन साल बाद भी वह गाजियाबाद में उसके साथ नहीं रह रही है। 

वह महिला के मायके में उसे साथ चलने के लिए मनाने आया था। लेकिन महिला के मना करने पर नाराज होकर उसने गोली चला दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुहैल कुरैशी (23) को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन साल पहले उसकी पीड़िता से शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी से भी खुश नहीं था क्योंकि उसे वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का शौक था। 
विज्ञापन

जब शनिवार रात वह उसे अपने साथ चलने के लिए मनाने आया तो वह चिल्लाने लगी जिससे नाराज होकर उसने जान मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी रेहड़ी पटरी पर दुकान करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें