फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा पति: पत्नी से कहासुनी के बाद घर में लगाई आग, लपटों की तरफ महिला को धकेलने का किया प्रयास

Mon, 11 Sep 2023 11:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बरेली निवासी सुषमा ने बताया कि उनकी शादी रजापुर निवासी युवक से हुई थी। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। जिसका वह विरोध करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रजापुर में पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने घर में आग लगा दी। आरोप है कि पति ने पत्नी को भी आग में धकेलने की कोशिश की। पीड़िता ने इस बाबत थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बरेली निवासी सुषमा ने बताया कि उनकी शादी रजापुर निवासी युवक से हुई थी। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। जिसका वह विरोध करती है। दो दिन तक पति जब घर नहीं आया तो उसने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन

इसके बाद पति बोतल में पेट्रोल लाया और आग लगा दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। आग से घर का पूरा सामान जल गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें