फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवा प्रतिनिधियों ने जानी दिल्ली विधानसभा की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के साप्ताहिक युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत शनिवार को दो युवा प्रतिनिधिमंडलों ने विधानसभा भवन का दौरा किया। इनमें ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के यूथ लीडरशिप डायलॉग 3.0 में शामिल अंतरराष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि और डीपीएस लावा, नागपुर की छात्र संसद के विद्यार्थी शामिल रहे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दोनों प्रतिनिधिमंडलों से संवाद किया।
विज्ञापन


ब्रिक्स प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में शासन, सार्वजनिक नीति, कूटनीति, उद्यमिता और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करने के लिए विभिन्न देशों के युवाओं के बीच संवाद जरूरी है। प्रतिनिधियों ने विधानसभा के इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी देखी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें