सिर में ईंट लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर सुमित के शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में तीन आरोपियों ने कैब चालक सुमित 24 की हत्या कर दी। सुमित आरोपियों से जान बचाकर भाग रहा था, इसी दौरान वह नाले में गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे आरोपियों ने ईंट से हमला कर सुमित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
एडीसीपी हृरदेश कठेरिया ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के जानी निवासी सुमित ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साईं उपवन में परिवार के साथ रहता है। सुमित कैब चलाकर गुजारा करता है। रविवार को सुमित कुछ अन्य लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलने के दौरान सुमित का दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हो गया दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक अधिक होने के कारण हावी हो गए। इसके चलते सुमित वहां से जान बचाकर भागने लगा। तभी सामने नाला देखकर सुमित ने छलांग लगाकर नाले को फांदकर उस पार जाने का प्रयास किया। लेकिन इसी प्रयास में वह नाले में गिर गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे बचाने का प्रयास करने के बजाय ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर सुमित के शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।