फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर कुचलकर हत्या: स्कूल की दीवार के पास मिला नग्न शव, बाएं हाथ पर लिखे मिले यह दो नाम; शिनाख्त नहीं

Mon, 17 Aug 2026 06:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नारायणा में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया था। सरकारी स्कूल के पास उसका नग्न शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की सिर कुचलकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के नारायणा इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। 30 साल के युवक का नग्न शव सी ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल की दीवार के पास मिला। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। नारायणा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। 

विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे नारायणा थाना पुलिस को सी ब्लॉक के सर्वोदय कन्या विद्यालय की दीवार के पास युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 30 साल के युवक का नग्न शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।

मौके पर उसके सिर से काफी मात्रा में खून बहने के निशान थे। पुलिस ने आस पास मौजूद लोगों से उसकी पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान युवक के बाएं हाथ के निचले हिस्से पर आनंद और रेणु नाम का एक टैटू पाया गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि युवक पर पत्थर मारकर हत्या की गई है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक किन लोगों के साथ वहां पहुंचा था। साथ ही गायब हुए लोगों के परिवार वालों के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें