फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक की हत्या, खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुई वारदात, चार दिनों से लापता था युवक, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की छानबीन जारी
विज्ञापन

-क्राइम व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही जांच, मृतक का मोबाइल फोन भी गायब, सीडीआर से हो रही पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक युवक की सिर और चेहरे पर वारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अजहरुद्दीन (38) के रूप में हुई है। सोमवार शाम के समय अजहरुद्दीन का शव खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास जंगल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। खजूरी खास थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अजहरुद्दीन परिवार के साथ गली नंबर-1, चांद बाग इलाके में रहता था। इसके परिवार में मां रुकसाना के अलावा पांच भाई और एक बहन है। अजहरुद्दीन किसी होटल में वेटर का काम करता था। अजहरुद्दीन के मामा शाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार शाम को ड्यूटी जाने की बात कर वह निकला था।
इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कॉल करने का प्रयास किया तो उसका नंबर बंद था। अक्सर पार्टी में डबल ड्यूटी करने के लिए अजहरुद्दीन दो-दो घर नहीं आता था। इस वजह से परिवार को चिंता नहीं हुई। सोमवार को उसके न आने पर परिवार को चिंता हुई। शाम के समय पुलिस को शिकायत देने की तैयारी थी। इस बीच किसी राहगीर ने खजूरी खास मेट्रो स्टेशन और फ्लाईओवर के नजदीक एक युवक का शव पड़े देखा। बाद में उसकी पहचान अजहरुद्दीन के रूप में हुई। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार ने कपड़ों की मदद से उसकी पहचान की। शव कई दिन पुराना होने की वजह से काफी सड़ी हुई हालत में था। मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन गायब मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि लूटपाट या किसी दूसरी वजह से उसको मौत के घाट उ तारा गया। पुलिस अजहरुद्दीन के दोस्तों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। अजहरुद्दीन के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें