फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Mon, 11 Jan 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर फेंकने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। शर्ट के कालर में लगे टैग और मोबाइल बिल के सहारे पहचान की कोशिश की जा रही है।

देर शाम तक जीआरपी डबुआ कॉलोनी में मृतक की पहचान करने में जुटी रही। कालर का टैग डबुआ कॉलोनी के किसी टेलर के यहां का है, जबकि मोबाइल बिल भी इसी कॉलोनी का है।

सोमवार तड़के करीब पांच बजे आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी न्यूटाउन स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी इसी दौरान पार्टी को केबिन के पास गद्दे में लिपटा एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ सबइंस्पेक्टर आईएस नागर और जीआरपी सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने मौके पर डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच-पड़ताल की लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।

उसकी उम्र करीब 22 से 24 साल बताई जा रही है। उसकी शर्ट के कालर पर लगा टेलर का टैग डबुआ कॉलोनी का होना बताया जा रहा है। यही नहीं मृतक के पास से दस जनवरी का एक मोबाइल खरीदने का बिल भी मिला है।
विज्ञापन


वह भी डबुआ कॉलोनी का है। जीआरपी थाना प्रभारी देशराज यादव का कहना है कि डबुआ कॉलोनी में उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें