फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना..नौकरी से निकालने पर दो युवकों ने महिला एचआर हेड से की बदसलूकी, दी धमकी

Mon, 10 Jun 2024 04:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

नोएडा एक कंपनी ने दो युवकों को नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद युवकों ने महिला एचआर हेड से बदसलूकी की। पीड़िता महिला एचआर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी से निकाले जाने पर दो युवकों ने कंपनी की महिला एचआर हेड के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने कंपनी में कार्यरत आर्यन त्यागी और मोनित गोस्वामी को नौकरी से निकाल दिया था। आरोप है कि उसी दिन रात साढ़े आठ बजे कंपनी से ग्रेटर नोएडा स्थित घर जाते वक्त कोटक महिंद्रा बैंक तिराहे पर आर्यन और मोनित ने उनसे बदसलूकी और छेड़खानी शुरू कर दी। 

आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी वहां से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें