फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद विहार में 200 रुपये के लिए युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 09:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

आनंद विहार क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 200 रुपये के लिए आपसी रंजिश में आरोपियों ने युवक को पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान नितिन के तौर पर हुई है, जिसके लापता होने की शिकायत आनंद विहार थाना में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है, इन दोनों पर आरोप है कि, इन्होंने अपने दोस्त नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात 27 जून की है। नितिन के पास 200 रुपये थे जो चोरी हो गए थे, नितिन को शक था कि ये पैसे नाबालिग लड़को ने चुराए है, इस बात पर नितिन का दोनों से झगड़ा हो गया और दोनों नाबालिग ने मिलकर नितिन की हत्या कर दी। 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें