फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान, अवसाद से ग्रस्त था चल रहा था इलाज

Tue, 01 Aug 2023 02:40 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता चला कि प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने के बाद मनीष नीचे उतरकर ट्रैक पर लेट गया। चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक अवसाद से ग्रस्त था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त मनीष कुमार (31) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह अपने माता-पिता, पत्नी और बेटी के साथ प्रेम नगर नजफगढ़ इलाके में रहता था। वह रुद्र प्रयाग उत्तराखंड में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 9.26 बजे पुलिस को नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

 


तब तक युवक की मौत हो चुकी थी और मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी युवक के शव को ट्रैक से निकाल कर पास के अस्पताल में पहुंचा चुके थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद उसके पिता कृष्ण गुलिया से खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतक अवसाद रोग से ग्रस्त था और उसका इलाज चल रहा था। 

 

पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पता चला कि प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने के बाद मनीष नीचे उतरकर ट्रैक पर लेट गया। चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। घटना के बाद ट्रेन में सवार लोगों को नीचे उतार कर ट्रेन को आगे कर ट्रेक से मनीष के शव को हटाया गया। इसकी वजह से ट्रेन का परिचालन आधे घंटे तक बाधित रहा। द्वारका की ओर जाने वाले लोगों दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें