फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए युवा हेल्पलाइन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने युवा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह सेवा दो पाली में संचालित की जा रही है। सुबह 7:30 से शाम 6:30 तक परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की मदद के लिए छात्र टोल फ्री युवा हेल्पलाइन 1800116888 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर मनोवैज्ञानिक सामाजिक मुद्दों, शैक्षणिक चिंताओं, पाठ्यक्रम व स्ट्रीम चयन के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। वहीं, करिअर संबंधी जानकारी, तनाव, शारीरिक छवि संबंधी मिथक, रिश्ते संबंधी समेत कई मुद्दे भी इसमें शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के समय में छात्र कई तरह के दबाव महसूस कर रहे होते हैं, जिस कारण वह घबरा जाते हैं। ऐसे में निदेशालय ने यह हेल्पलाइन जारी की है। उन्होंने बताया है कि सभी स्कूल प्रमुखों को इस मामले को लेकर सूचित कर दिया गया है। वह इस जानकारी को छात्रों के साथ साझा करेंगे। छात्र टोल फ्री युवा हेल्पलाइन 1800116888 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें