फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध और कैमरे में कैद की करतूत, दोस्तों संग भी धमकाकर की हैवानियत

Thu, 11 Aug 2022 09:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव फतेहपुर तगा निवासी शहबाज के साथ दोस्ती थी। अप्रैल में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने किसी तरह उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के धौज इलाके में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव फतेहपुर तगा निवासी शहबाज के साथ दोस्ती थी। अप्रैल में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने किसी तरह उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी ने वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर साहिल, जाकिर और फिरदौस के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें