नई दिल्ली। नरेला के बुध बाजार चौक इलाके में शनिवार रात रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक पर गोली चलाई गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजय नगर निवासी गौरव (35) ने पुलिस को बताया कि बुध बाजार चौक पर रवि भारद्वाज ने अपने दोस्तों के साथ उसकी कार रोकी। आरोप है कि रवि ने गाली-गलौज की और पिस्टल से दो गोली चलाई। गोली गौरव को नहीं लगी। पुलिस को मौके से दो खोखे और कार के टूटे शीशे मिले। मेडिकल जांच में गौरव को कोई चोट नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी है। ब्यूरो