दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवक ने अपनी सास पर सोमवार शाम को फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही है कि गोली किसी को लगी नहीं। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर ससुराल आया था। सागरपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी गौरव (32) को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त की शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी सागरपुर में युवक ने अपनी सास के ऊपर गोली चला दी है। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अशोक पार्क निवासी गौरव की रुचि से शादी हुई थी। पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी का रिश्ता ठीक से नहीं चल रहा था। दोनों के इनके संबंधों में खटास आ गई थी।