फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीयू में युवा महोत्सव: युवा जब करवट लेता है तो इतिहास बदलता है

Sat, 13 Jan 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के युवाओं ने जब भी करवट बदली है तो देश का इतिहास बदल गया है। युवाओं ने ही देश की गौरवगाथा लिखी है। ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में युवा महोत्सव के शुभारंभ पर वे छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भाषण की शुरुआत उन्होंने करीब 11:30 बजे करते हुए कहा कि कोने-कोने से आए युवाओं से देश की उभरती हुई तस्वीर दिख रही है। विश्व में भारत की पहचान युवाओं ने बनाई है। 35 वर्ष तक की आयु युवाओं की है। यह उम्र कुछ कर गुजरने की होती है। परिवर्तन करने की होती है।

युवा हार-जीत, जीवन मरण का ध्यान दिए बिना प्रयास करता है और सफलता मिलती है। श्रीराम ने जब भारत से अन्याय खत्म करने का संकल्प लिया था तब वे युवा थे। मथुरा से अन्याय खत्म करने के लिए श्रीकृष्ण ने संकल्प लिया था तब वे भी युवा थे।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने भी 32 वर्ष की आयु में समाधि ली थी। उससे पहले धार्मिक जागरण कर देश के चारों में मठ स्थापित किया था। महाराष्ट्र के संत ज्ञानेश्वर ने 35 वर्ष की आयु में ज्ञानेश्वरी की रचना की थी।

स्वामी विवेकानंद ने भी युवावस्था में ही भारत के वेदों को वैज्ञानिक तरीके से रखकर पूरी दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया था। अगर आधुनिक भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढना होगा।

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया

- फोटो : लाल सिंह
योगी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आदमी कितना जीता है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि उसके जीने का तरीका क्या है। सुभाषचंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, महारानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर ने युवावस्था में ही देश की गौरवशाली गाथा लिख दी।

युवा जब करवट लेता है तो इतिहास बदलता है। ब्रेन लिपि का अविष्कार 16 वर्ष के युवक ने किया था। आइंस्टीन का सिद्धांत 23 वर्ष की उम्र में आ चुका था। उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे।

हमें गरीबी, बेरोजगारी, दरिद्रता, आतंकवाद, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत का निर्माण करना है। हमें संकल्प से सिद्धि की तरफ बढ़ना होगा। 5000 वर्ष पुराने भारत को जानना है तो स्वामी रामकृृष्ण परमहंस को और 1500 वर्ष आगे के भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद के विचारों को जानना होगा। 

उन्होंने कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 50 फीसदी छात्राओं को देखकर सीएम ने महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ने की बात कही। योगी ने ठीक 12 बजे तक युवा महोत्सव को संबोधित किया।

इंडोर स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए वे मंच पर पहुंचे। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अलग-अलग राज्यों के युवाओं को सम्मानित भी किया। अंत में केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं को स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें