फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुलंदशहर समेत अन्य केंद्रों के लिए दिल्ली पुलिस में भर्ती होने आए युवक की दौड़ लगाने के समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनिया विहार थाना क्षेत्र में मौजूद दिल्ली पुलिस अकादमी में सोमवार सुबह हुआ हादसा, दौड़ते हुए गिरा 23 साल का युवक, हार्ट फेल होने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगाते हुए एक युवक मैदान में ही गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त बुलंदशहर निवासी सौरभ कुमार (23) के रूप में हुई है। सोमवार को दिल्ली पुलिस अकादमी में आयोजित पीई एंड एमटी (शारीरिक फिटनेस परीक्षण) परीक्षा में दौड़ते हुए यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सोनिया विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि हार्ट फेल होने की वजह से सौरभ की मौत हुई।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि सौरभ कुमार अपने परिवार के साथ नेता नगर, गांव सलामतपुर, अनूप शहर, बुलंदशहर में रहता था। सौरभ व अन्य अभ्यर्थियों को वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी के ग्राउंड बुलाया गया था। सुबह 9 बजे दौड़ शुरू हुई। सौरभ ने तीन राउंड पूरे किए। इसी बीच दौड़ते हुए उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे चक्कर और सीने में भारीपन महसूस होने लगा। वहां मौजूद डॉक्टर पहुंचे तो सौरभ अचेत हो गया। उसे ग्राउंड पर ही सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया गया। बाद में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 194 की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सौरभ की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें