फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएच-19 पर युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर एडवांस कॉलेज के समीप डिलाइट होटल के सामने सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम ने घायल अवस्था में पड़े युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलदीप (36) निवासी लतीफपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होने पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के भाई सचिन कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुलदीप को रविवार को कुछ लोगों ने पुराने पैसों के विवाद को लेकर घर से बुलाया था और इसके बाद उसकी मौत हुई। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें