फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमन विहार के प्रताप विहार इलाके की घटना, परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की शिनाख्त 23 साल के प्रिंस के रूप में हुई है। युवक के परिवार वालों ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर उसकी पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
प्रिंस अपने परिवार के साथ बी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता था। प्रिंस के भाई जय प्रकाश ने बताया कि उनका भाई ड्रग्स का सेवन करता था। करीब 8-9 माह पहले अमन विहार के प्रताप विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि अकसर उससे परिवार वाले मिलने जाते थे। दस दिन पहले पिता उससे मिलकर आए थे।
विज्ञापन

जय प्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे नशा मुक्ति केंद्र से उनके पास फोन आया। बताया गया कि प्रिंस की तबीयत खराब है इसलिए जल्द केंद्र पहुंच जाएं। वहां पहुंचने पर उन लोगों ने अपने भाई को मृत अवस्था में देखा। केंद्र वाले ने बताया कि रात में खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह उठा ही नहीं। उनका आरोप है कि उसके शरीर में काफी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लाइफ केयर नाम के नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों का बयान लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उसके बाद ही इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें