फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीलमपुर में बिरयानी खाते समय गोली लगने से युवक की मौत, हादसे के बाद दुकान में मची अफरा-तफरी

Wed, 28 Jan 2026 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी व्यक्ति को गोली चलाते नहीं देखा, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा हो सकता है। शायद तारिक के पास रखी पिस्टल से गलती से गोली चल गई।
विज्ञापन
demo - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद बाग निवासी तारिक हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू की है। जिले के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, तारिक मंगलवार को अपने एक दोस्त के पिता की मौत में शामिल होने के लिए सीलमपुर आए थे। 

विज्ञापन


अंतिम संस्कार (दफन) के बाद वह अपने भाई शारीक हसन और कुछ अन्य साथियों के साथ इलाके में पहुंचे। शाम के वक्त वे जाफराबाद रोड पर स्थित एक बिरयानी की दुकान पर खाना खाने रुके। इसी दौरान अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में तारिक के पेट में गोली लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी व्यक्ति को गोली चलाते नहीं देखा, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा हो सकता है। शायद तारिक के पास रखी पिस्टल से गलती से गोली चल गई।

पुलिस इन सभी संभावनाओं को खारिज नहीं कर रही और हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। तारिक के भाई ने तुरंत उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और क्राइम टीम की टीम ने जांच में सहयोग किया। 
विज्ञापन


आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना का सही क्रम पता चल सके। तारिक चांद बाग में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पिता कैसर हसन, पत्नी, दो बच्चे और भाई शारीक हसन शामिल हैं। वे करोल बाग में जींस पेंट की दुकान चलाते थे।

पुलिस मृतक के परिजनों, साथियों और दुकान में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन जांच सभी दिशाओं में जारी है। सीलमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें