फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने सही किए कपड़े: नोएडा में कार में बिठाकर किशोरी को पिलाया नशीला पदार्थ, अश्लील हरकत करने के बाद छोड़ा

Mon, 20 Nov 2023 08:57 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में दो युवकों ने एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील हरकत की। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
किशोरी के साथ अश्लील हरकत (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में 11वीं की छात्रा को कार में बिठाकर नशीला पदार्थ पिलाने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने बेटी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने महज गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में इसमें अश्लील हरकत की धारा को जोड़कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को उनकी 16 साल की बेटी गोल्डन पाम सोसाइटी के पास स्कूल के कागज का प्रिंट कराने गई थी। यहां उसे अभिनव भाटी और देव मिले। दोनों ने बहला-फुसलाकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर गलत हरकत की। इस दौरान युवकों ने मोबाइल भी छीन लिया। कई बार महिला ने बेटी को कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। रात करीब आठ बजे रूहान ने महिला को फोन कर बताया कि बेटी को दो युवक पैरामाउंट सोसाइटी की सीढ़ी पर फेंककर भाग गए हैं। 

महिला जब घटनास्थल पर पहुंची तो एक अन्य युवक ने उसे बताया कि बेटी के कपड़े उसकी दोस्त ने सही किए हैं। मां ने देखा तो बेटी के गले और गाल सहित शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अभिनव और देव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे की प्रभारी सरिता मलिक का कहना है कि किशोरी के बयान के बाद अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इस मामले में कई गलत तथ्यों की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें