आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने संबंधी मामले को लेकर दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।