फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लघु फिल्म 'अब मुझे उड़ना है' की स्क्रीनिंग में उमड़े सितारे, 'पूनम का चांद' बुक भी रिलीज

Sun, 23 Dec 2018 07:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अब मुझे उड़ना है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के निर्भय कांड की पृष्ठभूमि में लिखी अवार्ड विजेता लघु फिल्म 'अब मुझे उड़ना है' की स्क्रीनिंग आज दिल्ली में एक समारोह के दौरान की गई। इस फिल्म का निर्माण लीजेंड्री एक्टर जॉय मुखर्जी के प्रोडक्शंस तले किया गया है। सुजॉय जे मुखर्जी इसके निर्देशक हैं तथा सुनील कपूर ने स्क्रीनप्ले किया है। समारोह के दौरान सारी मुखर्जी फैमिली शामिल हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान जॉय मुखर्जी की फिल्मों के गीतों की सीडी 'मैं प्यार का का राही हूं' रिलीज़ की गई। साथ ही, दिल्ली के लेखक सुनील कपूर की दो पुस्तकों दी पिकोक फ़ेदर और पूनम का चांद का विमोचन भी किया गया। 

इस दौरान अभिनेता शक्ति कपूर, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा अभिनेता कंवलजीत और फ़िल्म की मुख्य किरदार निभाने वाले जसमिन मुखर्जी भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


समारोह के दौरान सुरेश रहेजा के नेतृत्व में रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम भी पेश किया गया। ये आयोजन दिल्ली के राव तुला राम मार्ग स्थित यूएसआई रेजीडेंसी में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें