फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवा कांग्रेस ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सत्याग्रह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय युवक कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को राजधानी में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक करार दिया। सत्याग्रह में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, श्रीनिवास बी वी, देवेंद्र यादव, काजी निजामुद्दीन, राणा गुरजीत सिंह, अजय कुमार लल्लू, अभिषेक दत्त और तौकीर आलम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि उदय भानु चिब और अन्य गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए, क्योंकि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि युवक कांग्रेस देश के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाबदेही मांगने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इससे संगठन का संघर्ष और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें