फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang War Delhi : तिहाड़ से बाहर आये युवक की मुंडका फायरिंग में हत्या, वारदात के बाद गैंगवार की आशंका

Sun, 10 Nov 2024 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौके पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी हत्या से दिल्ली में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी हत्या से दिल्ली में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है।

शनिवार शाम को पुलिस को मुंडका मेट्रो स्टेशन के कालेवा रेस्टोरेंट के पास युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क पर घायल पड़े युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक से आए दो युवकों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की। पुलिस को मौके से छह खोखे मिले हैं। 

पुलिस ने बताया कि अमित पर नांगलोई थाने में लूटपाट का मामला दर्ज था। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से बाहर आया था। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर अमित के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें