दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया और उसका सर मुंडवा दिया। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि वजीराबाद गांव में एक व्यक्ति पानी की मोटर चुराते हुए पकड़ा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया और उसका सर मुंडवा दिया। यहीं किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।