फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पहले बुलेट से मारी टक्कर फिर लात घूंसों से पीटा, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 29 Oct 2022 02:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लोनी

सार

पीड़ित शख्स बादल इलाके के गांव बागराणप में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका किसी बात पर अजय उर्फ गोविंद से विवाद हो गया था, तभी से वह उसे मारने की फिराक से घूम रहा था। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुराने विवाद के चलते सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार व्यक्ति ने पहले कुचलने की कोशिश की फिर उसकी लात-घूंसों से जबरदस्त पिटाई कर दी। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक सवार शख्स पैदल रास्ते में जा रहे युवक को अपनी बुलेट से टक्कर मारकर गिराता है फिर लात घूंसों से पीटना शुरू कर देता है। इस बीच एक तीसरा व्यक्ति बीच-बचाव में आता है। शुक्रवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स बादल इलाके के गांव बागराणप में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका किसी बात पर अजय उर्फ गोविंद से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी अजय उनके ऊपर हमला करने की फिराक में घूम रहा था। वह किसी काम से न्यू विकास नगर कॉलोनी में गए थे। यहां रास्ते में पीछे से बुलेट पर सवार होकर अजय आया और उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें