फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 रुपये के लिए भाइयों में खूनी संघर्ष: उस्तरे से बड़े भाई की अंतड़ी निकाल दी बाहर, रातभर हुआ झगड़ा

Mon, 22 Jun 2026 09:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में पुरानी कोंडली इलाके में पैसों के विवाद में एक छोटे भाई ने हैवानियत की हद पार कर दी। महज 300 रुपये के उधार के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई की अंतड़ी बाहर आ गई और उसके शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित पुरानी कोंडली इलाके में महज 300 रुपये के लिए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर उस्तरे से हमला कर दिया। आरोपी ने उस्तरे से बड़े भाई की अंतड़ी बाहर कर दी। इसके अलावा उसके हाथ, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों में हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित मनीष (31) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

वहां से मनीष को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी छोटे भाई सचिन (29) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की बहन का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस के मुताबिक मनीष अपने परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, ओल्ड कोंडली में रहता है। इसके परिवार में मां कुसुम के अलावा एक बड़ा भाई व छोटा भाई सचिन और तीन शादीशुदा बहन हैं। मनीष और सचिन दोनों ही छोटा-मोटा काम करते हैं। आरोप है कि सचिन ने मनीष के 300 रुपये लिए हुए थे और वापस नहीं कर रहा था।

शुक्रवार शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ। खूब मारपीट हुई, इसके बाद मामला थाने पहुंचा। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने समझौते के बाद सुबह के समय दोनों को छोड़ दिया। दोनों घर आकर सो गए। इस बीच 11 बजे सोकर उठने के बाद दोनों के बीच दोबारा झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इस बीच सचिन ने मनीष के पेट में उस्तरा मारकर उसकी अंतड़ी बाहर कर दी। इसके बाद भी वह उस पर हमला करता रहा। बहन ज्योति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सचिन को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें