फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वायरल वीडियो में हथियार लहराता युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक युवक के अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद एएटीएस टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। 4 अगस्त को बादली सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन और बादली मेट्रो स्टेशन के बीच जाल बिछाया। इस दौरान स्प्लेंडर बाइक पर आते हुए संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अमन सिंह (21) निवासी रोहिणी के रूप में हुई है। दूसरी कार्रवाई में एएटीएस ने कासिम (31) निवासी बवाना को गिरफ्तार किया। कासिम को वर्ष 2020 के लूटपाट से जुड़े एक मामले में अदालत की ओर से अपराधी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें