फरीदाबाद में जीआरपी थाना क्षेत्र में नीलम पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि नीलम पुल के पास एक युवक का शव पड़ा है। उसकी उम्र तकरीबन 30-32 साल है।
उसने काले-पीले रंग की लाइनदार टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने हवाई-चप्पल पहन रखी थी। मौके से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। माना जा रहा है कि ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।