फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या की और बेडशीट में लपेटकर सड़क पर फेंक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास युवती की गला दबाकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इंकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

आनंदपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने बेडशीट में लिपटा शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र करीब 22 साल है। बदमाशों ने बुधवार को उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं हो पाई युवती की पहचान

शव मिलने की जानकारी कुछ ही देर में आसपास के गांवों तक पहुंच गई और पहचान करने के लिए लोग पहुंचने लगे, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई।

मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि वह आसपास के थानों और गांवों में फोटो के साथ जाएं और महिला की पहचान कराएं।

एसएसपी ने फिलहाल युवती के साथ दुष्कर्म होने की बात से इंकार किया है। एसएसपी ने बताया कि हो सकता है कि यह घरेलू मामला ही हो, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें