फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से मना करने पर भड़की युवती: महिला एसआई-सिपाही को मारे थप्पड़; मुंह पर उगला धुंआ

Fri, 10 Apr 2026 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवती इतनी भड़क गई कि उसने पहले तो महिला एसआई के मुंह पर सिगरेट का धुंआ फेंका और फिर महिला एसआई व महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के मंडी हाउस के पास श्रीराम सेंटर के सामने सार्वजनिक स्थल पर युवती को सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीने से मना किया तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गई। युवती इतनी भड़क गई कि उसने पहले तो महिला एसआई के मुंह पर सिगरेट का धुंआ फेंका और फिर महिला एसआई व महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद युवती के साथियों ने बाराखंभा थाने में मारपीट, अपशब्दों को इस्तेमाल व धक्कामुक्की की। इसमें महिला एसआई शुभांगी, एसआई कुलदीप यादव व सिपाही हिमांशी को चोटें आई हैं। नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस ने युवती आकांंक्षा व उसके साथियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला के पास इस घटना की मौजूद प्राथमिकी में महिला एसआई शुभांगी ने कहा कि वह इमरजेंसी ड्यूटी के तहत एरिया पैट्रोलिंग व सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने वालों का कोटपा के तहत चालान कर रही थीं। समय करीब 06:15 बजे शाम सफदर हाशमी मार्ग, श्रीराम सेंटर फॉर आर्ट्स के सामने सार्वजनिक स्थान पर युवती सिगरेट पी रही थी। युवती को जब सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने से मना किया तो उसने कहा कि मैं तो यही धूम्रपान करूंगी, आपको जो करना है करो। युवती को काफी समझाया गया मगर उसने सिगरेट पीना जारी रखा।

तभी बारांखभा थाने से एसआई कुलदीप यादव, एसआई गौतम व हवलदार रामबीर मौके पर पहुंच गए। इन्होंने युवती को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान ना करने व सिगरेट फेंकने के लिए कहा, मगर युवती ने महिला एसआई शुभांगी की मुंह पर जानबूझ सिगरेट का धुआं छोड़ दिया। एसआई कुलदीप यादव ने चालान की रसीद युवती आकांक्षा को देने की कोशिश की तो युवती के दो साथी मोहम्मद अली खान व अभिषेक मिश्रा आ गए और महिला पुलिसकर्मियों व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी इन दोनों युवको को वेरीफाई करने के लिए थाने ले आए। तभी युवती एक अन्य लड़की नेहा और दो अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गई। ये पुलिस को देख लेने की धमकियां देने लगे।नेहा व सैयद असफाक पुलिस स्टाफ के साथ धक्का मुक्की व बहसबाजी कर रहे थे। इस बीच आरोपी युवती ने एसआई शुभांगी व सिपाही हिमांशी को थप्पड़ मार दिए। आरोपी नेहा दोनों महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया। आरोपियों ने बाराखंभा थाने मेें धक्कामुक्की की। इसमें एसआई कुलदीप यादव, एसआई शुभांगी व सिपाही हिमांशी की मेडिकल जांच कराई गई। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें