फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक छूने पर ले ली जान: थप्पड़ के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, सुलभ शौचालय में मिला शव; नाबालिग समेत दो पकड़े

Thu, 09 Apr 2026 09:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक टच होने पर संतोष कुमार को थप्पड़ मारना जानलेवा साबित हुआ। तनिश और उसके नाबालिग साथी ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक टच करने पर चालक को थप्पड़ मारना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। आरोपी ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर 27 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बाइक नंबर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। बालिग आरोपी की पहचान तनिश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक मछली मार्केट स्थित एक सुलभ शौचालय के परिसर के अंदर एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शौचालय के अंदर एक युवक को पड़ा मिला। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के कई बार थे। 
विज्ञापन

मृतक के पास से मिले दस्तावेज के जरिए उसकी पहचान नेपाल निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। उसके चाचा ने बताया कि वह परिजनों के साथ पिछले 25 साल से वजीरपुर इलाके में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र की एक स्टील की फैक्टरी में काम करता था। घटनास्थल पर छानबीन और आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि संतोष की बाइक सवार दो लोगों से कहासुनी हुई थी। उसके बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। घटना के दौरान बाइक सवार युवकों ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान करने के बाद मछली मार्केट सीएसए कॉलोनी निवासी तनिश और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें