फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: व्हाट्सएप पर युवती ने बुलाया, कैफे में 21 हजार का बिल थमाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार में युवक से आठ हजार नकद और छह हजार यूपीआई से वसूले
विज्ञापन

एटीएम कार्ड-पिन लेकर खाते से निकाले 11 हजार, कैफे बाउंसर समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार स्थित एक कैफे में व्हाट्सएप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। शाहदरा जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैफे से जुड़े बाउंसर अमन गुर्जर और आयोजक मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम को गिरफ्तार किया है। मामले में युवती समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित रामकृष्ण (28) से एक अज्ञात युवती ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे आनंद विहार स्थित कैफे ले गई। कुछ देर बैठने के बाद युवक को 21 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। विरोध करने पर कैफे के बाउंसरों और कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दबाव में पीड़ित ने आठ हजार रुपये नकद और छह हजार रुपये यूपीआई से दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड और पिन छीनकर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस में शिकायत करने पर 25 हजार रुपये अतिरिक्त देने की धमकी भी दी गई। शिकायत के बाद आनंद विहार थाने में केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, गिरोह युवती के जरिए ग्राहकों को बुलाकर फर्जी बिल और मारपीट के जरिये वसूली करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें