फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: महिला सेल्स मैनेजर ने मेट्रो के सामने कूदकर दी जान

Sat, 23 Mar 2019 04:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मृतका का शव ले जाते मेट्रो कर्मी
विज्ञापन

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह सेल्स मैनेजर महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आकर महिला का शरीर कई जगह से क्षत-विक्षत हो गया। घटना के दौरान प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक ब्लू लाइन मेट्रो रूट प्रभावित रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन





पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सोनिया श्रीवास्तव ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी शीतल श्रीवास्तव (30) की शादी 10 फरवरी 2010 को नोएडा के सेक्टर-22 एफ ब्लाक निवासी देवेश श्रीवास्तव से हुई थी। शीतल नोएडा सेक्टर-16 स्थित जस्ट डायल कंपनी में सेल्स मैनेजर थीं। उनकी छोटी बहन कोमल श्रीवास्तव भी वहीं मैनेजर हैं। शीतल के  पति देवेश की नौकरी करीब एक साल पहले चली गई थी और वह तभी से बेरोजगार था।
विज्ञापन


शीतल को 3 साल की बेटी काव्या है। पति और शीतल के बीच अक्सर मनमुटाव हो जाता था। शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि शोर सुनकर मोहल्लेवालों को भी बाहर आना पड़ा था। इसके बाद शीतल रोज की तरह आफिस के लिए निकली थीं। आफिस में कुछ देर बिताने के बाद वह बिना बताए ही निकलकर मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 जा पहुंचीं। वहां उन्होंने टिकट खरीदा और मेट्रो ट्रेन का इंतजार करने लगीं।

पुलिस के मुताबिक, करीब पौने 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन से द्वारका के लिए मेट्रो ट्रेन चली तो शीतल उसके साथ दौड़ पड़ीं और सामने कूद गईं। ट्रेन तब तक धीमी थी। इसके बाद भी जब तक उसे रोका गया, तब तक शीतल का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रो प्रशासन ने महिला का शव ट्रैक से हटवाया। इससे करीब 15 मिनट तक ब्लू लाइन ट्रैक प्रभावित रहा।

उधर, आफिस में बहन को न देखकर कोमल उन्हें लगातार फोन कर रही थीं। घटना के बाद मेट्रो प्रशासन के कर्मी ने शीतल का फोन उठाया और घटना की जानकारी कोमल को दी। उधर, पुलिस शव को पहले कैलाश अस्पताल ले गई। परिजनों के आने पर बाद कानूनी कार्रवाई कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि  शीतल की मां ने ससुरालवालों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पति से विवाद के बाद महिला ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न कराने की लिखित सूचना दी है।- राजबीर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-20, नोएडा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें