फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जी श्रीकांत रेड्डी को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेडियो साइंस ने दिया सम्मान

Tue, 26 Mar 2019 05:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. जी श्रीकांत रेड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्थित आईआईटी मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जी श्रीकांत रेड्डी को रेडियो साइंस में बेहतरीन योगदान के लिए युवा वैज्ञानिक 2019 का पुरस्कार मिला है। यह सम्मान इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेडियो साइंस (यूआरएसआई ) की ओर से दिया गया है। 

विज्ञापन


कंप्यूटिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जी श्रीकांत रेड्डी को 2019 यूआरएसआई एशिया पैसिफिक रेडियो साइंस कांफ्रेंस दिल्ली में यूआरएसआई सोसायटी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

डॉ. रेड्डी के मुताबिक, यह पुरस्कार रेडियो साइंस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म के क्षेत्र में कार्यरत युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करता है। युवा वैज्ञानिक पुरस्कार ऐसे वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं को दिया जाता है, जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स व प्रॉपगेशन के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें