फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसिनों में पकड़ी गईं युवतियां, मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के गोविंदपुरम एक होटल में बुधवार देर रात 12:35 बजे कप्तान की टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को होटल में कैसिनो और डांस बार चलता मिला। 67 हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन, रईसजादे और कुछ नेता वहां जुआ खेलते और छह लड़कियों के साथ डांस करते मिले।
विज्ञापन


लाखों रुपये और आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। पुलिस ने सामान को जब्त कर वहां मिले लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े जाने वालों में दिल्ली-नोएडा, पंचकूला, गुड़गांव, रोहतक के कारोबारी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने कारोबारियों की लग्जरी कारों को भी कब्जे में लिया। पकड़े जाने वालों में कई ने खुद को राजनीतिक पार्टियों का नेता बताते हुए पुलिस पर रौब गालिब करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहा था कसीनो

यह होटल मसूरी थाना क्षेत्र में लगता है। कप्तान धर्मेंद्र सिंह के साथ छापेमारी में सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर कविनगर अवनीश गौतम और कविनगर-सिहानी गेट की पूरी टीम थी।

सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। अवैध रूप से होटल में डांस बार और कैसिनो चलाया जा रहा था। पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां पुलिस को लाखों का सट्टा लगाते, लड़कियां डांस करते हुए मिलीं।

अधिकांश नशे की खुमारी में थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है। सारे लोग हाईप्रोफाइल हैं। इनमें कुछ बिजनेसमैन और रईसजादे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें