पटौदी थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की के बयान पर तीन युवकों के विरूद्ध दुष्कर्म का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने तथा अश्लील फोटों खींचने का मामला दर्ज कराया है।
नाबालिक लड़की ने पटौदी थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात तीन युवकों गोविंद व उसके दो अन्य साथी घर में घुस गए और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
लेकिन मौके पर लड़की मां आ गई। जिससे तीनों युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। मां को देखकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
पटौदी थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।