फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के आगे सस्ती मौत: लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू से गोदा, 200 सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफाश

Sat, 13 Apr 2024 08:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Crime: लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अमन विहार इलाके का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने नाबालिग समेत दो पकड़े हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त ललित के रूप में हुई है। सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के एक नाबालिग सहयोगी को भी पकड़ा है।

 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 अप्रैल की रात 10.07 बजे अमन विहार इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि घायल ललित कुमार उर्फ छोटू (28) को संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। स्पेशल स्टाफ के साथ-साथ अमन विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब डेढ़ सौ से दो सौ सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज में दिख रहे एक बदमाश की पहचान अमन विहार निवासी रियाज अहमद उर्फ शाहरुख के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें